गरमी में ग्रामीण बेरोजगारी
Updated at : 03 Mar 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

धीरे -धीरे गरमी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. गरमी शुरू होते ही गरीब ग्रामीण के मन में रोजगार की चिंता भी दस्तक देने लगी है, कि गरमी में क्या काम मिलेगा? कैसे आजीविका का पालन हो? क्योंकि गरमी में उसके पास कोई नियमित रोजगार नही होता है. गरीब किसान के पास खरीफ (धान) […]
विज्ञापन
धीरे -धीरे गरमी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. गरमी शुरू होते ही गरीब ग्रामीण के मन में रोजगार की चिंता भी दस्तक देने लगी है, कि गरमी में क्या काम मिलेगा? कैसे आजीविका का पालन हो? क्योंकि गरमी में उसके पास कोई नियमित रोजगार नही होता है.
गरीब किसान के पास खरीफ (धान) फसल के बाद कोई भी कृषि कार्य करने का साधन नहीं रहता है. इसलिए ग्रामीण परेशान रहते हैं, और गरीबी झेलने पर विवश है. सरकार को एक गरीब परिवार में जीवन की ज्योति जलाने पर विचार करे. समय रहते गरीबी उन्मूलन योजना चलाये, जिसमें सभी प्रकार के ग्रामीण रोजगार को प्रोत्साहन मिल सके. ऐसी योजनाओं में कृषि, पशुपालन, वृक्षारोपण, सिंचाई, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन आदि के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में असीम साधन और संभावनाएं हैं जो बेरोजगारी की समस्या को जड़ से समाप्त कर सकता है. ऐसी योजनाओं को लागू करने की आवश्यकता है, जिससे ग्रामीणों को अपने गांव में ही रोजगार मिल सके.
गदाधर महतो, कुड़ियामु, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




