इस देश में न्याय की उम्मीद नहीं

Published at :01 Mar 2014 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
इस देश में न्याय की उम्मीद नहीं

जिस देश में प्रधानमंत्री के हत्यारों को राजनीतिक दल अपना हित साधने के लिए छोड़ने की बात कर सकते हैं, उस देश में आम इनसान कैसे न्याय और कानून पर विश्वास करे? यहां बात हो रही है हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की हत्या की. पिछले दिनों खबर आयी थी कि उच्चतम […]

विज्ञापन

जिस देश में प्रधानमंत्री के हत्यारों को राजनीतिक दल अपना हित साधने के लिए छोड़ने की बात कर सकते हैं, उस देश में आम इनसान कैसे न्याय और कानून पर विश्वास करे? यहां बात हो रही है हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की हत्या की. पिछले दिनों खबर आयी थी कि उच्चतम न्यायालय ने राजीव गांधी के हत्यारों को सुनायी गयी फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया.

उसके ठीक बाद ऐसी खबरें आयीं कि दक्षिण भारत के कुछ राजनीतिक दल उन हत्यारों की रिहाई की तैयारियां करने लगे. अगर इस देश में प्रधानमंत्री के हत्यारों को फांसी नहीं दी जाती है, तो आम जनता को मैं सचेत करना चाहता हूं कि आप यहां सुरक्षित नहीं हैं. न्याय की उम्मीद तो गलती से भी ना करें. देश में केवल राजनीति चल रही है. जिसके पास सत्ता है, वही राजा है.

पालुराम हेंब्रम, सालगाझारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola