केजरीवाल से सीखें हेमंत सोरेन

Published at :28 Feb 2014 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल से सीखें हेमंत सोरेन

पिछले दिनों अखबार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान पढ़ने को मिला कि वे लंगड़ी सरकार के मुख्यमंत्री हैं. सरकारी तंत्र पर अफसरशाही कुछ इस कदर हावी है कि मंत्रियों तक की बातें अनसुनी हो रही हैं. विकास नीतियों का बार-बार बखान करनेवाले हेमंत सोरेन उस व्यवस्था से निराश हैं जिसके मुखिया वे खुद हैं. […]

विज्ञापन

पिछले दिनों अखबार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान पढ़ने को मिला कि वे लंगड़ी सरकार के मुख्यमंत्री हैं. सरकारी तंत्र पर अफसरशाही कुछ इस कदर हावी है कि मंत्रियों तक की बातें अनसुनी हो रही हैं.

विकास नीतियों का बार-बार बखान करनेवाले हेमंत सोरेन उस व्यवस्था से निराश हैं जिसके मुखिया वे खुद हैं. जब खुद मुख्यमंत्री व्यवस्था से परेशान हो, तो आम जनता का हश्र समझा जा सकता है. बालू की ठेकेदारी, टेट पास शिक्षक नियुक्ति में विलंब, हाल ही में ददई दुबे की बरखास्तगी का मुद्दा, जैसे कई ज्वलंत उदाहरण हैं जिससे स्पष्ट है कि वर्तमान सरकार सत्ता और राज्य के विकास के बीच सामंजस्य बैठाने में विफल रही है.

ऐसे में हेमंत सोरेन को केजरीवाल से सीखने की जरूरत है, जिन्होंने अव्यवस्थित सरकार चलाने से अच्छा इस्तीफा देना समझा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola