बेकार के मुद्दे पर राजनीतिक कसरत

Published at :27 Feb 2014 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
बेकार के मुद्दे पर राजनीतिक कसरत

इन दिनों हमारे झारखंड राज्य को विशेष राज्य बनाने की मांग जोरों पर है. लेकिन नेताओं को सोचना चाहिए कि झारखंड को विशेष राज्य बना देने से कोई फायदा नहीं होने वाला, क्योंकि जहां पर केंद्र सरकार को राशि सरेंडर कर दी जाती है, चार सौ करोड़ रुपये का गबन करनेवाला नेता कुछ दिनों तक […]

विज्ञापन

इन दिनों हमारे झारखंड राज्य को विशेष राज्य बनाने की मांग जोरों पर है. लेकिन नेताओं को सोचना चाहिए कि झारखंड को विशेष राज्य बना देने से कोई फायदा नहीं होने वाला, क्योंकि जहां पर केंद्र सरकार को राशि सरेंडर कर दी जाती है, चार सौ करोड़ रुपये का गबन करनेवाला नेता कुछ दिनों तक जेल में रहने के बाद बाहर आकर ठाट से घूमता है, जहां प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है और फिर भी विकास नहीं हो पा रहा है तो क्या विशेष राज्य का दर्जा मिल जाने के बाद क्या यहां के नेता भ्रष्टाचार छोड़ कर विशेष राज्य का लाभ आम आदमी तक पहुंचायेंगे?

अब इस हालत में केंद्र सरकार को दोषी ठहराना किस हद तक सही है? इस राज्य में कुछ पार्टियों को बैठे-बिठाये एक बेकार सा मुद्दा मिल गया है, और इसी की बुनियाद पर लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं.

रोहित कुमार, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola