जनता समझ गयी है केजरीवाल को

Published at :27 Feb 2014 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
जनता समझ गयी है केजरीवाल को

देश में अच्छे-बुरे नेताओं की सूची लंबी है. कुछ अपने किये गये अच्छे कामों के लिए गिने जाते हैं, जबकि कुछ अपने ऊलजुलूल कामों से बदनामी की छाप छोड़ जाते हैं. केजरीवाल एक ऐसे नेता हुए, जो हवा के झोंके की तरह ईमानदारी का तमगा लिये दिल्ली के तख्त पर बैठे और अपने सामने जिम्मेवारियों […]

विज्ञापन

देश में अच्छे-बुरे नेताओं की सूची लंबी है. कुछ अपने किये गये अच्छे कामों के लिए गिने जाते हैं, जबकि कुछ अपने ऊलजुलूल कामों से बदनामी की छाप छोड़ जाते हैं. केजरीवाल एक ऐसे नेता हुए, जो हवा के झोंके की तरह ईमानदारी का तमगा लिये दिल्ली के तख्त पर बैठे और अपने सामने जिम्मेवारियों का पहाड़ देख कर मौके से खिसक लिये.

महज 49 दिनों में दर्जनों छोटे-बड़े झूठे वादे कर, जनता को गुमराह कर, नियम-कानून को धता बता कर बचकाना हरकत करने में कामयाब रहे. खुद को देश का एकमात्र पाक-साफ नेता घोषित करने में लगे रहे. जनता भी इन्हें देश का अवतारी पुरुष समझने लगी, लेकिन जल्द ही इनके काम करने का अंदाज उजागर हो गया. जनता अब इनकी चालबाजी को समझ चुकी है. स्थिति ऐसी है कि जो होड़ पार्टी में जाने को थी, उस पर विराम सा लग गया है.

संतोष कुमार, देवघर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola