राजनीति की तीखी भाषा

हमारे देश में स्वतंत्रता से अपने विचार व्यक्त करने का सबको अधिकार है. प्रत्येक नागरिक को अपने विचार व्यक्त करने की पूरी आजादी संविधान ने दी है, लेकिन कोई नेता सम्मानीय पद पर आसीन शख्सीयत के बारे में अभद्र टिप्पणी करे, तो इससे पूरे समाज को ठेस पहुंचती है. यह भी दुखद है कि राजनीतिक […]
हमारे देश में स्वतंत्रता से अपने विचार व्यक्त करने का सबको अधिकार है. प्रत्येक नागरिक को अपने विचार व्यक्त करने की पूरी आजादी संविधान ने दी है, लेकिन कोई नेता सम्मानीय पद पर आसीन शख्सीयत के बारे में अभद्र टिप्पणी करे, तो इससे पूरे समाज को ठेस पहुंचती है. यह भी दुखद है कि राजनीतिक पार्टियां सार्थक बहस की जगह निजी आरोप-प्रत्यारोप करती हैं.
आज के नेताओं को अपने इतिहास-पुरु षों से सीखना चाहिए कि कैसे वे अपने समकक्ष नेताओं और सम्मानित पदों पर बैठे लोगों को आदर देते थे. राजनीति की भाषा शालीन व भद्र होनी चाहिए, न कि ठेस पहुंचानेवाली. क्या इस बात को हमारे राजनेता समङोंगे? बीते दिनों राजनेताओं के रुख को देख काफी दुख पहुंचा. एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय अगर नेतागण जनता के हित के लिए कुछ करें, तो कुर्सी की बात जरूर बनेगी.
अभिषेक कुमार, सेक्टर-2, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










