अपनी जिम्मेदारी से न भागे आप

Published at :26 Feb 2014 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
अपनी जिम्मेदारी से न भागे आप

यह सही है कि आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की छवि एक ईमानदार नेता की है. उन्होंने राजनीति को अपना पेशा नहीं, बल्किसमाज-सेवा माना है. इसमें भी कोई दो राय नहीं कि उनके पास आम लोगों से जुड़ी अच्छी नीतियां हैं, लेकिन जब दिल्ली की गद्दी उन्हें मिली, तो क्या यह उनकी जिम्मेदारी […]

विज्ञापन

यह सही है कि आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की छवि एक ईमानदार नेता की है. उन्होंने राजनीति को अपना पेशा नहीं, बल्किसमाज-सेवा माना है. इसमें भी कोई दो राय नहीं कि उनके पास आम लोगों से जुड़ी अच्छी नीतियां हैं, लेकिन जब दिल्ली की गद्दी उन्हें मिली, तो क्या यह उनकी जिम्मेदारी नहीं थी कि वह राजनीतिक कौशल से राज-काज चलाते और लोगों को मुनाफा प्रदान करते, उनके हितों की रक्षा करते?

लेकिन उन्होंने क्या किया, हठ करके या अवसर देख कर अपनी ही सरकार गिरा दी. अब जब दिल्ली में उनकी सरकार रही नहीं, तब कैसे उनके वायदे पूरे होंगे और जनता की उम्मीदें पूरी होंगी? काश! अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपने के पहले इस बारे में भी सोच लेते. राजनीति में धैर्य और संयम तो सबसे जरूरी हथियार हैं.
कुमार अंबुज, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola