विकेंद्रीकरण से होगा ग्रामीण विकास

Published at :25 Feb 2014 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
विकेंद्रीकरण से होगा ग्रामीण विकास

आज भ्रष्टाचार के कारणा खराब प्रशासन और प्लानिंग से देश बर्बादी के कगार पर है. एक आकलन के अनुसार, 2030 के आते-आते देश की आधी आबादी शहरों में ही होगी, जिससे पूरा देश अलगाव ही नहीं, कई अन्य ढेर सारी विनाशकारी समस्याओं की चपेट में होगा. कंक्रीट के बड़े-बड़े जंगल और अनियोजित उद्योग उपजाऊ और […]

विज्ञापन

आज भ्रष्टाचार के कारणा खराब प्रशासन और प्लानिंग से देश बर्बादी के कगार पर है. एक आकलन के अनुसार, 2030 के आते-आते देश की आधी आबादी शहरों में ही होगी, जिससे पूरा देश अलगाव ही नहीं, कई अन्य ढेर सारी विनाशकारी समस्याओं की चपेट में होगा. कंक्रीट के बड़े-बड़े जंगल और अनियोजित उद्योग उपजाऊ और समतल अच्छी कृषि भूमि को कब के लील चुके हैं. दुर्भाग्य से पशुधन बड़ी तेजी से लुप्त हो रहा है.

पशु-पक्षी जो इनसान के बहुत करीब और प्रिय होते थे, आज वे सभी उसके दुश्मन और भोजन बन कर प्राय: समाप्त हो चुके हैं. गांधी जी के स्वराज के तहत गांव को ही पूर्ण इकाई बना कर विकेंद्रीकरण के रास्ते से ही इन समस्याओं का हल संभव है. टीम अन्ना और केजरीवाल यही चाहते हैं. इतने बड़े बिगाड़-खाते को ठीक करने में समय लगेगा.

वेद मामूरपुर, नरेला, नयी दिल्ली

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola