मानवता शर्मसार
Updated at : 11 Jan 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल परियोजना के ललमटिया कोयला खदान में जो दुर्घटना हुई है वह प्रबंधन की घोर लापरवाही को दर्शाता है. संभावित खतरों को देख कर मजूरों के काम से इंकार भी कर दिया था, परंतु प्रबंधन के दवाब में उसे खनन को जारी रखना पड़ा और हुआ वही जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही थी. दर्जनों […]
विज्ञापन
राजमहल परियोजना के ललमटिया कोयला खदान में जो दुर्घटना हुई है वह प्रबंधन की घोर लापरवाही को दर्शाता है. संभावित खतरों को देख कर मजूरों के काम से इंकार भी कर दिया था, परंतु प्रबंधन के दवाब में उसे खनन को जारी रखना पड़ा और हुआ वही जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही थी.
दर्जनों मजदूर असमय काल के गाल में समा गये. किसी की बीवी विधवा हो गयी तो किसी का बेटा यतीम हो गया. किसी का कमानेवाला पुत्र चला गया. हद तो तब हो गयी जब लाश को दो गज कफन भी मयस्सर न कराया गया और उसे प्लास्टिक से ढक दिया गया. ये मानवता को शर्मसार कर देनेवाली घटना है. इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है.
मो. अब्दुल खैर, लोबंधा, गोड्डा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




