विश्व-कुटुंब के जमाने में स्थानीयता!

Published at :21 Feb 2014 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व-कुटुंब के जमाने में स्थानीयता!

पिछले दिनों पाठक मत में एक पत्र, ‘झारखंडी अस्मिता के नाम पर राज्य बना’ पढ़ने को मिला. इसमें उठाये गये कुछ मुद्दों पर मैं अपनी बात रखना चाहता हूं : 1. माना कि जब संसाधन और सेवाएं सीमित हों तब बाहरियों का प्रवेश स्थानीय लोगों में असंतोष की भावना को जन्म देता है, लेकिन आज […]

विज्ञापन

पिछले दिनों पाठक मत में एक पत्र, ‘झारखंडी अस्मिता के नाम पर राज्य बना’ पढ़ने को मिला. इसमें उठाये गये कुछ मुद्दों पर मैं अपनी बात रखना चाहता हूं : 1. माना कि जब संसाधन और सेवाएं सीमित हों तब बाहरियों का प्रवेश स्थानीय लोगों में असंतोष की भावना को जन्म देता है, लेकिन आज जहां हम विश्व-कुटुंब और वैश्विक नागरिकता की ओर अग्रसर हो रहे हैं तब ऐसे समय स्थानीयता जैसी छोटी भावना कितनी प्रासंगिक होगी?

2. जहां तक बाहरी लोगों के प्रवेश की बात है तो यह जानना जरूरी है कि झारखंड के विकास हेतु आधुनिक तकनीक, बुनियादी सेवाओं का विकास, बेहतर एवं उच्च शिक्षा को लाने के लिए बाहरियों का स्वागत करना ही होगा. 3. रही बात राज्य के पिछड़ेपन की, तो इसकी वजह बिहार नहीं झारखंड ही है. यहां के नेताओं द्वारा लूट-खसोट की राजनीति ही राज्य की बदहाली की जिम्मेवार है.

एक पाठक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola