कैशलेस हो राजनीति !
Updated at : 26 Dec 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

पूरे देश में कैशलेस होने का मुहिम चलाया जा रहा है, सभी को इस प्लेटफॉर्म में आने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है. ठीक उसी प्रकार क्या सरकार हर राजनीतिक पार्टी को कैशलेस होने के लिए प्रोत्साहित करेगी? या स्वयं पहले कैशलेस होकर एक उदाहरण पेश करेगी. क्या हरेक राजनीतिक पार्टी को कैशलेस नहीं […]
विज्ञापन
पूरे देश में कैशलेस होने का मुहिम चलाया जा रहा है, सभी को इस प्लेटफॉर्म में आने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है. ठीक उसी प्रकार क्या सरकार हर राजनीतिक पार्टी को कैशलेस होने के लिए प्रोत्साहित करेगी? या स्वयं पहले कैशलेस होकर एक उदाहरण पेश करेगी. क्या हरेक राजनीतिक पार्टी को कैशलेस नहीं होना चाहिए? ताकि चंदे में मिले पैसों में भी पारदर्शिता हो सके.
यहां तक कि अगर कोई किसी भी राजनीतिक पार्टी का सदस्य भी बने, तो सदस्यता शुल्क भी कैशलेस हो. अगर देश कैशलेस बन रहा है, तो राजनीतिक पार्टी भी क्यों पीछे रहे? अगर आम आदमी कैशलेस बन रहा है, तो पार्टी के चंदे भी कैशलेस होना चाहिए. अगर हर आम आदमी की आमदनी पर नजर रखा जा रहा है, तो सभी राजनीतिक पार्टी को भी इस दायरे में खुद को लाने का पहल करनी चाहिए. अगर सच में भ्रष्टाचार खत्म करना है, तो शुरूआत घर से होनी चाहिए.
सुमंत चौधरी, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




