चीन की धौंस
Updated at : 22 Dec 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

दलाई लामा को लेकर चीन इतना संवेदनशील क्यों रहता है? वो एक संत हैं. लाखों बौद्धों के धर्मगुरु हैं. उन्हें 1989 में नोबेल के शांति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. अब बतायें कि ये हमारे राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन गये, तो चीन को क्यों आपत्ति होने लगी. इतना ही नहीं पिछले दिनों वे […]
विज्ञापन
दलाई लामा को लेकर चीन इतना संवेदनशील क्यों रहता है? वो एक संत हैं. लाखों बौद्धों के धर्मगुरु हैं. उन्हें 1989 में नोबेल के शांति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. अब बतायें कि ये हमारे राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन गये, तो चीन को क्यों आपत्ति होने लगी. इतना ही नहीं पिछले दिनों वे जब मंगोलिया के दौरे पर गये थे, तो चीन ने मंगोलिया पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया.
डोनाल्ड ट्रम्प ने ताइवान के राष्ट्रपति के साथ बात क्या कर ली, चीन ने अमेरिका को खरी-खोटी सुना दी. कब तक उसके दादागीरी को विश्व समुदाय बरदाश्त करता रहेगा? समूचे विश्व को उसके खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए. वह पाकिस्तानी आतंकवाद को नैतिक एवं आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है. इसके खिलाफ ये दुनिया कब गोलबंद होगी? कब तक हम चीनी धौंस तले जीते रहेंगे?
जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




