सकारात्मक राजनीति बहुत जरूरी है
Updated at : 09 Dec 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

जहां तक नोटबंदी की बात है तो यह एक अच्छा कदम है, लेकिन यह काम सही तरीके से नहीं हुआ है. फिर भी हम सभी भारतीय यानी एक ही परिवार होने के नाते समस्या को आगे न बढ़ाते हुए, हम सभी को मिलजुलकर हल करने की कोशिश करना चाहिए. देश मे राजनीति, जाति और धर्म […]
विज्ञापन
जहां तक नोटबंदी की बात है तो यह एक अच्छा कदम है, लेकिन यह काम सही तरीके से नहीं हुआ है. फिर भी हम सभी भारतीय यानी एक ही परिवार होने के नाते समस्या को आगे न बढ़ाते हुए, हम सभी को मिलजुलकर हल करने की कोशिश करना चाहिए. देश मे राजनीति, जाति और धर्म के नाम पर एक दूसरे को लड़ाने का काम हो रहा है.
राजनीतिक पार्टी के कुछ राजनेता और धर्म के कुछ ठेकेदार अपने फायदे के लिये यह काम करते हैं. कृपया आप सभी आम जनों से मेरा अनुरोध है कि ऐसे राजनेता और ठेकेदारों से कोसो दूर रहें. साथ ही साथ भारत को नवनिर्माण कर विश्व स्तर पर एक ऊंचा आयाम दिलायें. नेताओं को भी अपने देश के लिए इस फैसले पर सकारात्मक राजनीति अपनानी चाहिए देश हित के लिए.
अब्दुल कयूम, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




