2000 का नोट क्यों

Updated at : 11 Nov 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
2000 का नोट क्यों

भ्रष्टाचार, काला धन और नकली नोटों के कारण देश की अर्थव्यवस्था की कमर ही टूटी चुकी है. उसी व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री ने जो कदम उठायें उससे सकारात्मक परिवर्तन की आशा आम जनता को है. लेकिन एक हजार के नोट को बंद करते हुए दो हजार का नया नोट बाजार में लाने […]

विज्ञापन
भ्रष्टाचार, काला धन और नकली नोटों के कारण देश की अर्थव्यवस्था की कमर ही टूटी चुकी है. उसी व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री ने जो कदम उठायें उससे सकारात्मक परिवर्तन की आशा आम जनता को है. लेकिन एक हजार के नोट को बंद करते हुए दो हजार का नया नोट बाजार में लाने से काले धन पर कैसे रोक लगायी जा सकती है, इस पर संशय है.
काले धन को जमा करने में एक हजार जैसे बड़े नोट का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में हुआ है. यही काम दो हजार के नोट से कैसे संभव नहीं होगा, यह सोचने का विषय है. इस नये उपाय से काले धन की समस्या कुछ दिन तक अपना असर नहीं दिखा पाये लेकिन आने वाले समय में काले धन का चक्र पुन: प्रारंभ हो जायेगा, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है.
जयेश राणे, मुंबई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola