विषैले धुएं का कहर

Updated at : 10 Nov 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
विषैले धुएं का कहर

हाल में दिल्ली में प्रदूषण के नजर आये मामले काफी भयावह दिखते हैं. महानगरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण लाखों जिंदगी को नुकसान पहुंच रहा है. राजधानी होने के बावजूद सरकार ने कोई सकारात्मक काम नहीं किये हैं. टूटी सड़के, उजड़े पार्क, अवैध कालोनियों में टूटी पाइप लाइन के कारण नरकीय स्थिति उत्पन्न हो गयी […]

विज्ञापन

हाल में दिल्ली में प्रदूषण के नजर आये मामले काफी भयावह दिखते हैं. महानगरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण लाखों जिंदगी को नुकसान पहुंच रहा है. राजधानी होने के बावजूद सरकार ने कोई सकारात्मक काम नहीं किये हैं. टूटी सड़के, उजड़े पार्क, अवैध कालोनियों में टूटी पाइप लाइन के कारण नरकीय स्थिति उत्पन्न हो गयी है. ठेकेदारों और अफसरों की दादागिरी व्याप्त है.

लोगों की शिकायतों पर कोई गौर नहीं किया जाता है. वर्तमान सरकार के पास इसका कोई हल नहीं है. नगरों के सुंदरीकरण की योजना भी खटाई में पड़ी है. पेड़-पौधों और हरियाली की बातें सिर्फ फाइलों तक सीमित है. सरकार जनता के कंधो पर ही यह सब डालकर बड़ी आसानी से मुक्ति पा लेती. यदि जनता ही यह सब करने लगे तो फिर सरकार के होने का कोई औचित्य नहीं है.

वेद, मामूरपुर , नरेला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola