नयी पहल को सलाम
Updated at : 03 Nov 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

मां को सम्मान देने की स्टार व बीसीसीआइ की पहल को सारा देश सलाम करता है! हमारी युवा पीढ़ी इस पितृ प्रधान भारतीय समाज में आज तक भले ही माता व नारी के सम्मान में क्यों न आवाजें उठाने या नये-नये कदम बढ़ाने की पहल करती रही हो, लेकिन नाम देने के ख्याल की ओर […]
विज्ञापन
मां को सम्मान देने की स्टार व बीसीसीआइ की पहल को सारा देश सलाम करता है! हमारी युवा पीढ़ी इस पितृ प्रधान भारतीय समाज में आज तक भले ही माता व नारी के सम्मान में क्यों न आवाजें उठाने या नये-नये कदम बढ़ाने की पहल करती रही हो, लेकिन नाम देने के ख्याल की ओर किसी ने शायद ही ध्यान दिया हो!
हम हर पर्व, हर त्योहार, हर पूजा में नारी को स्थान भले ही देते हों, लेकिन आज के वास्तविक सामाजिक जीवन का सत्य अब तक पूर्ण रूप से स्त्री-पुरुष के मध्य भेद को खत्म नहीं कर पाया है़ किसी भी ख्याति प्राप्ति या प्रसिद्धि पर अब तक पिता के नाम पर ही विशेष ध्यान जाता था, पर स्टार व बीसीसीआइ की पहल ने नयी उमंग पैदा कर माताओं का पूरी दुनिया में सम्मान किया है! सच तो यह है कि हमें इस दुनिया में लानेवाली मां, जिन पर हमारा पूरा अस्तित्व टिका है, इस सम्मान की अधिकारी है़ इस प्रयास के लिए साधुवाद!
हरिश्चन्द्र महतो, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




