जासूसी प्रकरण में पाकिस्तान बेनकाब
Updated at : 01 Nov 2016 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

पाक उच्चायोग का एक अधिकारी जासूसी के प्रकरण में पकड़ा गया है. खबरों से पता चलता है कि डेढ़ साल से जासूसी हो रही थी. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सीमा पर लगातार गोलाबारी कर रहा है. भारत ने पाकिस्तान के समक्ष इसका विरोध किया, लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं हो रहा. साथ […]
विज्ञापन
पाक उच्चायोग का एक अधिकारी जासूसी के प्रकरण में पकड़ा गया है. खबरों से पता चलता है कि डेढ़ साल से जासूसी हो रही थी. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सीमा पर लगातार गोलाबारी कर रहा है. भारत ने पाकिस्तान के समक्ष इसका विरोध किया, लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं हो रहा. साथ ही वह भारत की जासूसी करने में जुट गया.
पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलाबारी जितनी हमें तकलीफ देनेवाली है, उतनी ही उसके द्वारा करवाई जा रही जासूसी खतरनाक है. पाक उच्चायोग को आइएसआइ के लिए जासूसी करनेवालों का अड्डा कहा जाये, तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी. ऐसी स्थिति में देश के लिए खतरा बन चुके पाक उच्चायोग को बंद करने की कार्रवाई करनी होगी.
मानसी जोशी, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




