क्या यही हैं अच्छे दिन?
Updated at : 30 Aug 2016 11:50 PM (IST)
विज्ञापन

आज पूरा देश महंगाई, भूख, गरीबी और बेकारी सहित अनेक समस्याओं से परेशान है, लेकिन सरकार कहती है कि तरक्की हो रही है, कहीं कोई समस्या नहीं है. पहले जब कांग्रेस की अगुवाईवाली यूपीए की सरकार थी, तब हर समस्या पर सरकार को घेरनेवाली मीडिया आज मौन रहकर सरकार का समर्थन कर रही है़ कांग्रेस […]
विज्ञापन
आज पूरा देश महंगाई, भूख, गरीबी और बेकारी सहित अनेक समस्याओं से परेशान है, लेकिन सरकार कहती है कि तरक्की हो रही है, कहीं कोई समस्या नहीं है. पहले जब कांग्रेस की अगुवाईवाली यूपीए की सरकार थी, तब हर समस्या पर सरकार को घेरनेवाली मीडिया आज मौन रहकर सरकार का समर्थन कर रही है़
कांग्रेस के 60 साल के शासन का दुष्प्रचार कर केवल पांच साल में देश की तसवीर और तकदीर बदलने का दावा कर भाजपा सत्ता में आयी थी. इन दो सालों के शासन में तकदीर तो नहीं, लेकिन तसवीर जरूर बदल गयी़ सामाजिक सद्भाव बिगड़ गया़ समय-समय पर नये-नये आंदोलन हो रहे हैं, क्या ऐसे ही अच्छे दिनों की कामना की थी हमने?
राजन राज, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




