स्वतंत्रता के बहाने
Updated at : 15 Aug 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

इस वर्ष हम स्वतंत्रता की 70 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, लेकिन इस समय हमें विचार करने की आवश्यकता है कि क्या हम वाकई स्वतंत्र हैं? क्या आज हम भूख से, भय से, हिंसा से, भ्रष्टाचार से आजाद हैं? इन सबका जवाब होगा- नहीं. हमें 15 अगस्त 1947 को अंगरेजों की गुलामी से आजादी तो […]
विज्ञापन
इस वर्ष हम स्वतंत्रता की 70 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, लेकिन इस समय हमें विचार करने की आवश्यकता है कि क्या हम वाकई स्वतंत्र हैं? क्या आज हम भूख से, भय से, हिंसा से, भ्रष्टाचार से आजाद हैं?
इन सबका जवाब होगा- नहीं. हमें 15 अगस्त 1947 को अंगरेजों की गुलामी से आजादी तो मिली, पर वह आजादी एक राष्ट्र की आजादी थी. आज हमें जरूरत है उस व्यक्तिगत आजादी की, जिसमें दूसरों के प्रति कोई दुराभाव न हो. आज उस आजादी की जरूरत है, जिसमें कोई किसी के प्रति हिंसा न करे. जरूरत है देश को भ्रष्टाचार से आजादी दिलाने की. यह सब तभी संभव है जब हममें से हर कोई अपनी जिम्मेदारी समझे.
स्वतंत्रता का अर्थ यह न समझें कि हम कुछ भी करने को आजाद हैं बल्कि यह समझने की जरूरत है कि स्वतंत्रता का एक नाम जिम्मेदारी भी है. हमारी सरकारों को भी चाहिए कि वे अपने हर कार्य में पारदर्शिता रखें. नौकरशाही पद्धति को छोड़नी होगी, उन्हें जनता का सेवक बनना होगा. जनता की समस्याएं सुननी पड़ेंगी. इसी कदम में झारखंड सरकार द्वारा चलाये जा रहे मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम विशेष रूप से उल्लेखनीय है. इस कार्यक्रम में जनता की शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाता है जो विशेष रूप से सराहनीय है.
सकल देव सिंह, तोरपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




