क्रिकेट की बेहतरी के लिए
Updated at : 11 Aug 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट सच में ‘जेंटलमेन गेम’ बनाने की लोढा समिति की अधिकांश सिफारिशों को मानते हुए दुनिया की सबसे धनवान क्रिकेट संस्था बीसीसीआइ को साफ-सुथरी बनाने के लिए कई बातें साफ कर दी हैं. मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों व सत्तर साल से अधिक उम्र के लोगों के बोर्ड का पदाधिकारी बनाने पर […]
विज्ञापन
पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट सच में ‘जेंटलमेन गेम’ बनाने की लोढा समिति की अधिकांश सिफारिशों को मानते हुए दुनिया की सबसे धनवान क्रिकेट संस्था बीसीसीआइ को साफ-सुथरी बनाने के लिए कई बातें साफ कर दी हैं.
मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों व सत्तर साल से अधिक उम्र के लोगों के बोर्ड का पदाधिकारी बनाने पर रोक, वन पर्सन-वन वोट और वन स्टेट-वन वोट के फार्मूले की सिफारिश मान ली गयी़ समिति की रिपोर्ट का क्रियान्वयन छह माह में होना है़ ऐसे में यह साफ हो चुका है कि दशकों से कुंडली मारे बैठे दिग्गजों की विदाई का वक्त आ गया है़ सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का असर छह माह बाद ही पता चलेगा, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि साफ-सुथरे क्रिकेट के लिए यह कदम ऐतिहासिक है.
पायल बजाज, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




