ग्रामीणों तक पहुंचे सरकारी योजनाओं की जानकारी
Updated at : 08 Jul 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य में तेजी से विकास के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं. अगर ईमानदारी से इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जाये तो हमारे राज्य का कायाकल्प हो जायेगा और झारखंड पहली पंक्ति में खड़ा होगा. पर वास्तविकता कुछ और ही है. लोगों को योजनाओं का वांछित लाभ नहीं मिल पा रहा […]
विज्ञापन
राज्य में तेजी से विकास के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं. अगर ईमानदारी से इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जाये तो हमारे राज्य का कायाकल्प हो जायेगा और झारखंड पहली पंक्ति में खड़ा होगा. पर वास्तविकता कुछ और ही है. लोगों को योजनाओं का वांछित लाभ नहीं मिल पा रहा है. इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. लोगों में जागरूकता लाने की सख्त जरूरत है. योजनाओं का प्रचार-प्रसार नगण्य है.
अधिकतर लोगों को पता भी नहीं चल पाता है कि कौन-कौन सी योजनाएं उनसे संबंधित हैं. संक्षेप में कहें, तो केंद्र व राज्य की हर योजना की जानकारी हर गांव-कस्बे के लोगों तक पहुंचानी होगी. इसके लिए प्रखंड स्तर से विशेष प्रयास की जरूरत है. इसके लिए ग्राम पंचायतों, मुंडा-मानकी एवं ग्राम प्रधानों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है.
वशिष्ठ कुमार हेंब्रम, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




