महिला बटालियन
Updated at : 07 Jul 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

केंद्र सरकार थल सेना में अलग से महिला बटालियन खड़ी करने पर विचार कर रही है. भारत में हमेशा से महिलाओं का उचित सम्मान किया जाता रहा है. शायद इसी से प्रेरित है केंद्र सरकार का महिला बटालियन के प्रति विचार. भारतीय संस्कृति में महिला को शक्ति के रूप में देखा गया है. महिला बटालियन […]
विज्ञापन
केंद्र सरकार थल सेना में अलग से महिला बटालियन खड़ी करने पर विचार कर रही है. भारत में हमेशा से महिलाओं का उचित सम्मान किया जाता रहा है. शायद इसी से प्रेरित है केंद्र सरकार का महिला बटालियन के प्रति विचार. भारतीय संस्कृति में महिला को शक्ति के रूप में देखा गया है.
महिला बटालियन के माध्यम से उसका अनुभव किया जा सकता है. महिलाओं में पुरुषों से कहीं ज्यादा सहन करने की जो शक्ति है, उसका तो जवाब ही नहीं. यह बात उन्हें ही समझ आ सकती है जिन्हें हमेशा सिखाने की नहीं, बल्कि सीखने की आदत होती है.
आतंकवादी संगठन आइएसआइएस को करारा जवाब देने के लिए इराक की यजीदी महिलाओं के हाथ में बंदूक लेने के बाद इराक के कई इलाकों से आतंकवादी भागने लगे. महिला शक्ति का यह ताजा उदाहरण है. केंद्र जल्दी से महिला बटालियन बनाने कीकार्यवाही पूरी करे. महिलाओं को बड़ी संख्या में देश की रक्षा में लाने के लिए केंद्र अच्छे कदम उठा रहा है. आशा है कि महिलाओं से उसे सकारात्मक उत्तर मिले.
जयेश राणे, मुंबई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




