निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करे सरकार

Updated at : 04 Jul 2016 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करे सरकार

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री एक ओर जहां ‘पहले पढ़ाई फिर विदाई’ का नारा देते हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अपने पुत्र का विवाह नाबालिग से कराते हैं. देशभर में बेटी बचाने व पढ़ाने की मुहिम चल रही है. खुद प्रधानमंत्री देश के लोगों से बेटी को पढ़ाने व 18 वर्ष […]

विज्ञापन

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री एक ओर जहां ‘पहले पढ़ाई फिर विदाई’ का नारा देते हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अपने पुत्र का विवाह नाबालिग से कराते हैं. देशभर में बेटी बचाने व पढ़ाने की मुहिम चल रही है. खुद प्रधानमंत्री देश के लोगों से बेटी को पढ़ाने व 18 वर्ष के बाद विवाह करने की अपील कर रहे हैं.

ऐसे में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपने पुत्र का विवाह अगर नाबालिग लड़की से कराते हैं, तो यह घटना भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को जगजाहिर करता है. मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की अपील उनकी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नहीं मान रहे हैं. इस तरह की घटना से समाज में गलत संदेश जायेगा. शादी के कुछ दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का भी आरोप लगा, चूंकि यह मामला हाई प्रोफाइल है, इसलिए राज्य के मुखिया इस मामले की निष्पक्ष जांच करायें तथा कार्रवाई करें.

प्रताप तिवारी, सारठ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola