पुलिस मुस्तैदी की जरूरत

Updated at : 22 Jun 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस मुस्तैदी की जरूरत

रामगढ़ में इन दिनों अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. सेठ मुहल्ला में विगत दिनों दिन-दहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. यहां हुई भीषण डकैती की घटना से आम लोगों समेत व्यापारियों में भय का माहौल बनता जा रहा है. इस तरह के माहौल में व्यापार-व्यवसाय चलाना कठिन साबित होने लगा है. […]

विज्ञापन
रामगढ़ में इन दिनों अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. सेठ मुहल्ला में विगत दिनों दिन-दहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. यहां हुई भीषण डकैती की घटना से आम लोगों समेत व्यापारियों में भय का माहौल बनता जा रहा है. इस तरह के माहौल में व्यापार-व्यवसाय चलाना कठिन साबित होने लगा है. इसके पूर्व भी व्यवसायियों के कर्मचारियों से तकादा कर लौटने के क्रम में हथियार के बल पर रुपये लूट लिये जाते रहे हैं.
हालांकि उनमें कई मामलों में पुलिस को सफलता मिली भी, लेकिन सेठ मुहल्ला में हुई डकैती के मामले में नतीजा अब तक सिफर साबित हुआ है, जबकि पुलिस और सीआइडी की टीम लगी हुई है. समझ में नहीं आ रहा कि अपराधियों को जमीन खा गयी या आसमान निगल गया़ अगर इस मामले का उद्भेदन हो जाये, तो पुलिस की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, वहीं आमजनों व व्यापारियों का हौसला बढ़ेगा़
संतोष सिन्हा, रामगढ़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola