जब आप बदलेंगे, तभी देश भी बदलेगा

Updated at : 06 Jun 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
जब आप बदलेंगे, तभी देश भी बदलेगा

देश में स्वच्छ भारत अभियान की चर्चा जोरों पर है. इसकी खबर जब अखबारों या टेलीविजन चैनलों पर देख कर मलयेशिया और सिंगापुर हो जाने का सपना देखते है, तो मन गदगद हो जाता है. अगर हम अपने अंदर झांक कर देखें, सारा नजारा खोखला-सा नजर आता है. क्योंकि हमें पता है िक हम क्या […]

विज्ञापन
देश में स्वच्छ भारत अभियान की चर्चा जोरों पर है. इसकी खबर जब अखबारों या टेलीविजन चैनलों पर देख कर मलयेशिया और सिंगापुर हो जाने का सपना देखते है, तो मन गदगद हो जाता है. अगर हम अपने अंदर झांक कर देखें, सारा नजारा खोखला-सा नजर आता है. क्योंकि हमें पता है िक हम क्या कर रहे है. सुबह हम जब अखबार पढ़ते वक्त चाय के साथ बिस्कुट खाते हैं. टूथपेस्ट करते हैं. स्नान करने के समय साबुन या शैंपू लगाते हैं.
अगरबत्ती जलाते हैं. भोजन करने के बाद जूठा भी छोड़ देते हैं. इससे जो कचरा पैदा होता है, उसका हम क्या करते है? एक सभ्य नागरिक क्या ऐसा काम करता है? स्वच्छ भारत अभियान की सफलता भी हमारी सोच पर टिकी है. जब हम खुद को बदलेंगे, तभी देश भी बदलेगा. अपने आसपास कचरा न फैलने दें. साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, तो देश बदल जायेगा.
चौधरी संघर्ष यादव, कोलकाता
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola