प्रधानमंत्री चलायें शराबबंदी का जनअभियान
Updated at : 28 Apr 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तर्ज पर प्रधानमंत्री जी देशवासियों से पूरे भारत को शराबमुक्त और नशामुक्त बनाने का आह्वान करें तो कितना अच्छा हो! गांवों के विकास में शराबखोरी और नशाखोरी सबसे बड़ी बाधा है. गांव के मेहनतकश लोग और युवा शराब की लत में अपना जीवन तबाह कर रहे हैं. घर के पुरुष शराब […]
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तर्ज पर प्रधानमंत्री जी देशवासियों से पूरे भारत को शराबमुक्त और नशामुक्त बनाने का आह्वान करें तो कितना अच्छा हो! गांवों के विकास में शराबखोरी और नशाखोरी सबसे बड़ी बाधा है. गांव के मेहनतकश लोग और युवा शराब की लत में अपना जीवन तबाह कर रहे हैं. घर के पुरुष शराब की लत में रहते हैं, मजबूरन घर चलाने के लिए महिलाओं और बच्चों को काम करना पड़ता है. फिर महिलाएं और बच्चे जो कुछ भी कमा कर घर लाते हैं, तो वह भी ज्यादातर शराब की लत पर ही कुर्बान हो जाता है.
अंतत: बच्चों की शिक्षा, घर का भोजन सब कुछ स्वाहा हो जाता है और गरीबी का यह कुचक्र अनवरत चलता ही रहता है़ पिछले दिनों ‘मन की बात’ में पीएम ने लोगों को नशा से दूर रहने का आह्वान किया था, इसी दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए शराबबंदी को भी बड़ा जन अभियान बनाया जाये़
तरुण कुमार,जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




