सियासी संग्राम और उत्तराखंड

Updated at : 27 Apr 2016 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
सियासी संग्राम और उत्तराखंड

उत्तराखंड में इन दिनों राज्य के अस्तित्व व बेहतरी के नजरिये से दुखद सियासी माहौल पनप रहे हैं. उम्मीद थी कि राज्य में लगा राष्ट्रपति शासन जल्द ही हट जायेगा और फिर से वहां लोकतांत्रिक सरकार राज्य का नेतृत्व करेगी. ऐसा हुआ भी पर अफसोस कुछ घंटों के लिए! उच्च न्यायालय ने राज्य से राष्ट्रपति […]

विज्ञापन
उत्तराखंड में इन दिनों राज्य के अस्तित्व व बेहतरी के नजरिये से दुखद सियासी माहौल पनप रहे हैं. उम्मीद थी कि राज्य में लगा राष्ट्रपति शासन जल्द ही हट जायेगा और फिर से वहां लोकतांत्रिक सरकार राज्य का नेतृत्व करेगी. ऐसा हुआ भी पर अफसोस कुछ घंटों के लिए! उच्च न्यायालय ने राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश दिया और साथ ही साथ केंद्र सरकार को फटकार भी दी गयी़
अब सत्ता के मद में चूर नेताओं को यह कहां बर्दाश्त था कि उनके रहते विपक्षी पार्टी सत्तासीन हो़ इसलिए नेताओं को उनकी आन सुप्रीम कोर्ट तक खींच ले गयी और वहां जो नतीजा आया, वो आम जनता की आकांक्षाओं व उम्मीदों से सिफर निकला, राज्य में फिर से राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया़
उत्तराखंड के सियासी समीकरणों को देखें तो कोई भी पार्टी अपने क्षणिक मौके को भी गंवाना नहीं चाहती है़ देखना यह है कि नेताओं का स्वार्थ राज्य के साथ कितना संतुलन रख पाता है.
आदित्य शर्मा, दुमका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola