शिक्षकों की कमी
Updated at : 26 Apr 2016 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

शिक्षा को लेकर सरकार गंभीर है, यह स्वागत योग्य कदम है, पर साथ ही शिक्षकों की नियुक्ति पर भी सरकार को ध्यान देने की जरूरत है. बच्चों के अनुपात में आज भी झारखंड में शिक्षकों की काफी कमी है. यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो शिक्षा में सुधार होने के आसार कम ही […]
विज्ञापन
शिक्षा को लेकर सरकार गंभीर है, यह स्वागत योग्य कदम है, पर साथ ही शिक्षकों की नियुक्ति पर भी सरकार को ध्यान देने की जरूरत है. बच्चों के अनुपात में आज भी झारखंड में शिक्षकों की काफी कमी है. यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो शिक्षा में सुधार होने के आसार कम ही हैं.
जहां तक उच्च शिक्षा का सवाल है, वहां भी स्थिति ठीक नहीं है. सरकार को चाहिए की नियुक्तियों पर ध्यान दे. छात्र-छात्राओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. उस अनुपात में कॉलेज एवं स्कूलों में प्राध्यापकों की संख्या काफी कम है. यदि यही हाल रहा तो शिक्षा में सुधार की योजना धरी-की-धरी रह जायेगी.
विक्की विशाल, मधुपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




