जरा सी चूक भारी पड़ सकती है

Published at :07 Jan 2014 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
जरा सी चूक भारी पड़ सकती है

पिछले दिनों केजरीवाल की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर दिल्ली में अपनी सरकार बनायी. सदन से बाहर आकर केजरीवाल ने जीत के लिए दिल्ली के लोगों को बधाई दी. सदन में हो रही बहस को देश के कई प्रमुख चैनलों ने लाइव दिखाया. वजह थी कि सबकी निगाह उन पर टिकी हुई है. इस […]

विज्ञापन

पिछले दिनों केजरीवाल की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर दिल्ली में अपनी सरकार बनायी. सदन से बाहर आकर केजरीवाल ने जीत के लिए दिल्ली के लोगों को बधाई दी. सदन में हो रही बहस को देश के कई प्रमुख चैनलों ने लाइव दिखाया. वजह थी कि सबकी निगाह उन पर टिकी हुई है.

इस पार्टी से लोगों ने काफी उम्मीदें पाल रखी हैं. विश्वास मत हासिल करते ही मीडिया में यह खबर आयी कि केजरीवाल पांच-पांच कमरे वाले दो फ्लैटों में रहेंगे. ये फ्लैट कीमत के हिसाब से आम आदमी की पहुंच के बाहर हैं.

देश भर में यह खबर जंगल के आग की तरह फैल गयी और टीवी से लेकर सोशल साइटों पर लोगों ने इसके खिलाफ तीखे तेवर दिखाये. इस पर केजरीवाल ने अपना इरादा बदला और कोई छोटा फ्लैट ढूंढ़ने को कहा. यानी जरा सी चूक केजरीवाल को भारी पड़ सकती है.

गीता दुबे, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola