किस काम की जांच रिपोर्ट?

Updated at : 09 Mar 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
किस काम की जांच रिपोर्ट?

कोई भी दंगा-बवाल हो, उसकी तह तक जाने के लिए एक जांच दल बैठा दिया जाता है़ पीड़ित को दिलासा दिया जाता है कि उसे जांच रिपोर्ट आने पर न्याय मिलेगा़ लेकिन ऐसा होता नहीं. मुजफ्फरनगर में सितंबर 2013 में हुए दंगों पर जस्टिस विष्णुसहाय को दो महीने में अंतिम प्रतिवेदन देने को कहा गया […]

विज्ञापन
कोई भी दंगा-बवाल हो, उसकी तह तक जाने के लिए एक जांच दल बैठा दिया जाता है़ पीड़ित को दिलासा दिया जाता है कि उसे जांच रिपोर्ट आने पर न्याय मिलेगा़ लेकिन ऐसा होता नहीं.
मुजफ्फरनगर में सितंबर 2013 में हुए दंगों पर जस्टिस विष्णुसहाय को दो महीने में अंतिम प्रतिवेदन देने को कहा गया था, जिसे उन्होंने दो साल बाद दिया और इसमें राज्य के नेताओं को सारे आरोपों से बरी कर स्थानीय एसपी, जिलाधिकारी एवं गृह सचिव के कंधों पर पूरी जिम्मेदारी डाल दी़ जबकि सच यह है कि 2014 के आम चुनावों को लेकर समाज के ध्रुवीकरण के लिए एक खास पार्टी ने इसे नियोजित किया था़ ऐसी जांच का क्या फायदा, जिसमें गुनाहगार ही बरी कर दिये जायें?
जंग बहादुर सिंह, जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola