स्वच्छ वातावरण से ही होगा स्वस्थ समाज

स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण बहुत जरूरी है. लेकिन, झारखंड में स्थिति संतोषजनक नहीं है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गयी स्वच्छ भारत मुहिम समय के साथ थम-सी गयी है़ यह दुखद है कि अब भी जगह-जगह फैला कूड़ा हमारे वातावरण को प्रदूषित कर रहा है़ आज भी अधिकतर इलाकों में हर […]
स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण बहुत जरूरी है. लेकिन, झारखंड में स्थिति संतोषजनक नहीं है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गयी स्वच्छ भारत मुहिम समय के साथ थम-सी गयी है़ यह दुखद है कि अब भी जगह-जगह फैला कूड़ा हमारे वातावरण को प्रदूषित कर रहा है़ आज भी अधिकतर इलाकों में हर रोज निकलनेवाले कूड़े को ठिकाने लगाने का स्थायी प्रावधान नहीं किया जा सका है़.
अधिकतर स्थानों पर स्थानीय प्रशासन शहर के निकटवर्ती जंगल या फिर किसी नदी-नाले के किनारे ही कूड़ा फेंक कर अपनी जिम्मेदारी पूरी समझता है़ खुले में पड़े कूड़े पर्यावरण को प्रदूषित करते है़ं सफाई के प्रति हर व्यक्ति का जागरूक होना बहुत जरूरी है़ यह बात हम सभी को समझनी होगी कि स्वस्थ समाज के लिए शुद्ध हवा और पानी बहुत जरूरी है़
आदित्य शर्मा, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




