क्या देश में आयेगा कालाधन?
Updated at : 23 Jan 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

हमारे देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आने से पहले सभी को यह विश्वास था कि अब हमारा देश सर्वोत्तम देशों में शामिल हो जायेगा. हमारे देश के काला धन, जो विदेश के बैंकों में जमा है, वह वापस हमारे देश में आ जायेगा. हालांकि, एक समय देश में काला धन वापस लाने की आवाज […]
विज्ञापन
हमारे देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आने से पहले सभी को यह विश्वास था कि अब हमारा देश सर्वोत्तम देशों में शामिल हो जायेगा. हमारे देश के काला धन, जो विदेश के बैंकों में जमा है, वह वापस हमारे देश में आ जायेगा. हालांकि, एक समय देश में काला धन वापस लाने की आवाज काफी जोर-शोर से उठी थी. अब सभी लोगों के दिलो-दिमाग से यह बात मिट चुकी है.
भारत की अर्थव्यवस्था कब सुधारेगी. क्या हम सिर्फ लिखते रहेंगे कि मेरा भारत महान. असल में हम महान कब बनेंगे? विदेशों में बसे भारतीय कब हमारे देश का विकास देख कर यहां आने को आतुर होंगे. भारत करीब हर 10 में से छह युवा बेरोजगार हैं. क्या कोई बता सकता है कि इन सबका कारण क्या है? स्थिति देख कर यही लगता है कि अब भी वर्तमान युवा पीढ़ी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
– विश्वजीत राणा, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




