लागू हो बायोमेट्रिक प्रणाली
Updated at : 16 Jan 2016 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

हमारा देश शुरू से ही समृद्ध राष्ट्र रहा है. यहां के लोगों की ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण के किस्से दुनिया में विख्यात हैं. ऐसे देश में यहां की सरकारें जन कल्याण की कई योजनाएं लागू करती हैं, पर उसका लाभ आमजन तक भ्रष्ट लोगों के कारण नहीं पहुंच पाता है. भारत में कई […]
विज्ञापन
हमारा देश शुरू से ही समृद्ध राष्ट्र रहा है. यहां के लोगों की ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण के किस्से दुनिया में विख्यात हैं. ऐसे देश में यहां की सरकारें जन कल्याण की कई योजनाएं लागू करती हैं, पर उसका लाभ आमजन तक भ्रष्ट लोगों के कारण नहीं पहुंच पाता है.
भारत में कई सरकारी संस्थाएं हैं, जो जनता को मुफ्त सेवाएं प्रदान करती हैं, पर जब हम इन संस्थाओं में कर्मियों की अनुपलब्धता से रूबरू होते हैं, तो मन में रोष उत्पन्न होता है.
इसका मुख्य कारण सरकारी कर्मियों की मनमानी है. वे पद संभालने के बाद से ही अपने कर्तव्य के प्रति बेईमान हो जाते हैं और अक्सर कार्यस्थलों से नदारद रहते हैं. इससे आम जनता को सरकारी कार्य कराने में मशक्कत का सामना करना पड़ता है. सभी सरकारी संस्थानों में यह बात सामान्य है. सरकारी कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के िलए अनुपस्थिति पर लगाम जरूरी है. इससे निबटने के लिए सारी संस्थाओं में बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग अनिवार्य बनाया जाये.
– आदित्य शर्मा, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




