देश की जनता सही फैसले के साथ

दिल्ली सरकार के सम-विषम फाॅर्मूले को हरियाणा के रोहतक में भी लागू करने की खबर है. हो सकता है कि यह अन्य शहरों में भी लागू हो जाये. यह अच्छी बात है. केंद्र सरकार के स्वच्छता कार्यक्रम को भी दिल्ली की सरकार ने लागू किया है. ऐसी कई बातें अन्य राज्यों की सरकारों को संदेश […]
दिल्ली सरकार के सम-विषम फाॅर्मूले को हरियाणा के रोहतक में भी लागू करने की खबर है. हो सकता है कि यह अन्य शहरों में भी लागू हो जाये. यह अच्छी बात है. केंद्र सरकार के स्वच्छता कार्यक्रम को भी दिल्ली की सरकार ने लागू किया है. ऐसी कई बातें अन्य राज्यों की सरकारों को संदेश देती हैं कि यदि हम एक-दूसरे की अच्छाई को अपनाते हैं, तो उल्लेखनीय सुधार आयेगा.
इसके साथ ही जटिल व गंभीर मुद्दों के लिए पारदर्शी संवाद और विचार मंथन भी सदैव होना चाहिए. आज की जागरूक जनता दूध का दूध और पानी का पानी तुरंत अलग करने को तैयार बैठी है. लोग इंसानियत व भाइचारगी की मिसाल कायम करते दिखाई देते हैं. ऐसे में राजनीितज्ञों को भी सतही राजनीति से उठ कर लोगों के हित में फैसला लेना होगा, तभी समाज का विकास होगा.
– वेद, नरेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




