क्या नशामुक्त हो सकता है भारत?
Updated at : 12 Jan 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

हमारे देश और राज्य की सरकारें अपने यहां की जनता के लिए अनेकानेक कल्याणकारी योजनाएं बनाती रहती हैं, लेकिन क्या कभी इस देश को नशामुक्त करने के लिए भी किसी प्रकार की योजना बनायी जायेगी. इसका कारण यह है कि आज देश के किसी भी राज्य अथवा स्थान पर होनेवाले सड़क हादसों में ज्यादातर घटनाएं […]
विज्ञापन
हमारे देश और राज्य की सरकारें अपने यहां की जनता के लिए अनेकानेक कल्याणकारी योजनाएं बनाती रहती हैं, लेकिन क्या कभी इस देश को नशामुक्त करने के लिए भी किसी प्रकार की योजना बनायी जायेगी. इसका कारण यह है कि आज देश के किसी भी राज्य अथवा स्थान पर होनेवाले सड़क हादसों में ज्यादातर घटनाएं नशा के कारण होती हैं.
नशीले पदार्थ न केवल सड़क हादसों में इजाफा करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि सामाजिक अपराध को बढ़ावा देने में भी इसका अहम रोल है. आप देखेंगे, तो देश में लड़कियों या महिलाओं के साथ होनेवाले घरेलू अपराध या फिर छेड़छाड़ की ज्यादातर घटनाओं को नशे की हालत में अंजाम दिया जाता है. हमारे देश और राज्य की सरकारों को इस पर विशेष ध्यान देना होगा.
– अर्जुन करुवा, घाटशिला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




