सीबीआइ की विश्वसनीयता पर सवाल

Updated at : 12 Jan 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीआइ की विश्वसनीयता पर सवाल

सीबीआइ देश की सर्वोच्च संवैधानिक और विश्वसनीय जांच एजेंसी है. यह किसी गंभीर और बड़े मामले की जांच के लिए सबसे अधिक जाना जाता है. इसकी खासियत विषम परिस्थितियों में भी गुनाहगारों को कानून के शिकंजे में लाना है. इसलिए लोग इस जांच एजेंसी से किसी भी मामले का अनुसंधान कराना चाहते हैं. यह विडंबना […]

विज्ञापन
सीबीआइ देश की सर्वोच्च संवैधानिक और विश्वसनीय जांच एजेंसी है. यह किसी गंभीर और बड़े मामले की जांच के लिए सबसे अधिक जाना जाता है. इसकी खासियत विषम परिस्थितियों में भी गुनाहगारों को कानून के शिकंजे में लाना है. इसलिए लोग इस जांच एजेंसी से किसी भी मामले का अनुसंधान कराना चाहते हैं.
यह विडंबना ही है कि इधर बीते कुछ सालों से इसकी कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठने लगे हैं. इससे यह प्रतीत होता है कि सीबीआइ भी किसी शक्ति या सत्ता के दबाव में आकर काम करती है.
अहम और चौंकानेवाला सवाल तब खड़ा होता है, जब इसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करनेवालों में सत्ता और प्रतिपक्ष दोनों के लोग शामिल होते हैं. यहां तक कि देश के नौकरशाह भी इस पर अंगुली उठाने से नहीं चूकते. इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है. जरूरत यह है कि यह संस्था अपना खोया विश्वास फिर से वापस लौटाने की कोिशश करे.
– बैजनाथ महतो, हुरलुंग, बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola