महिलाओं को मिले सम्मानपूर्ण जिंदगी

मैं भारत का नागरिक हूं और हमें संवैधानिक रूप से अभिव्यक्ति की व जीने की स्वतंत्रता है. इसके बावजूद देश में महिलाओं की स्थिति दयनीय है. हमारे देश के पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं का अपने सुविधानुसार उपयोग किया जाता है. याद रहे हमारे इसी समाज में कुछ वर्ष पूर्व तक महिलाओं को सम्मानपूर्ण दृष्टि […]
मैं भारत का नागरिक हूं और हमें संवैधानिक रूप से अभिव्यक्ति की व जीने की स्वतंत्रता है. इसके बावजूद देश में महिलाओं की स्थिति दयनीय है. हमारे देश के पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं का अपने सुविधानुसार उपयोग किया जाता है.
याद रहे हमारे इसी समाज में कुछ वर्ष पूर्व तक महिलाओं को सम्मानपूर्ण दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन आज खुले आसमान के नीचे स्वच्छंदतापूर्वक सांस लेने में भी दिक्कत है.
इसके लिए दोषी हमारे बीच के ही लोग हैं. समाज का एक वर्ग मानसिक रूप से पीड़ित है अौर उसी की वजह से पूरा समाज बदनाम हो रहा. अब जरूरत है कि समाज आगे आये. देश की महिलाओं को सम्मानपूर्ण जीवन जीने देने के लिए सब आगे आयें. हम खुद जागरूक हों. अपने बीच के गलत को पहचाने, तभी सब खुले में सांस ले सकेंगे.
– अभिमन्यु कुमार, सौंदा, रामगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




