कोई समाधान है आपके पास ?

चुनावी हथकंडों और आदर्शवादी सुधार के नाम पर इन दिनों ‘यौन शोषण’ का मुद्दा खूब उछाला जा रहा है. इसका इस्तेमाल इतनी बार हो रहा है कि यह शब्द अपना अर्थ ही खो बैठा है. आरोप मढ़ने वालों और आरोपित किसी को भय नहीं. बस गिरफ्तारी से बचने और अग्रिम जमानत की व्यवस्था में जुट […]
चुनावी हथकंडों और आदर्शवादी सुधार के नाम पर इन दिनों ‘यौन शोषण’ का मुद्दा खूब उछाला जा रहा है. इसका इस्तेमाल इतनी बार हो रहा है कि यह शब्द अपना अर्थ ही खो बैठा है. आरोप मढ़ने वालों और आरोपित किसी को भय नहीं. बस गिरफ्तारी से बचने और अग्रिम जमानत की व्यवस्था में जुट जाना है. देश की नौका डूब रही है, किसे चिंता है.
हिंसा-प्रतिहिंसा-आतंक बढ़ रहा है, किसे फिक्र है. महिलाएं अपमानित हो रही हैं और लोग बस बयानबाजी कर रहे हैं. जांच कमिटी बनायी जाती है. जब तक जानकारियां बटोरने और सही आरोपी तक पहुंचा जाता है, तब तक मीडिया और नेताओं को नया मुद्दा मिल जाता है. तसवीर ही बदल जाती है. बुद्धिजीवी वर्ग हतप्रभ, जनता निराश और बेटियां हताश हैं, कोई समाधान है आपके पास? संभवत: इसका उत्तर इतना आसान नहीं है.
पद्मा मिश्र, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










