अटलजी को भी मिले भारत रत्न

Published at :29 Nov 2013 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
अटलजी को भी मिले भारत रत्न

देश के अधिकांश लोग इस बात पर सहमत होंगे कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश-रत्न हैं. उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की राजनीति के नाम समर्पित किया और अपने शिखर-काल में उन्होंने एक गंठबंधन सरकार का नेतृत्व भी किया, हालांकि तब यही माना जाता था कि गंठबंधन सरकारों का कार्यकाल पूरा करना नामुमकिन-सा […]

विज्ञापन

देश के अधिकांश लोग इस बात पर सहमत होंगे कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश-रत्न हैं. उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की राजनीति के नाम समर्पित किया और अपने शिखर-काल में उन्होंने एक गंठबंधन सरकार का नेतृत्व भी किया, हालांकि तब यही माना जाता था कि गंठबंधन सरकारों का कार्यकाल पूरा करना नामुमकिन-सा होता है, लेकिन उन्होंने भारतीय राजनीति को कांग्रेस का विकल्प दिया और भाजपा में एक उदार चेहरे के तौर पर वह सुशोभित रहे.

देश के लिए समर्पित काबिल परिवार की त्रिवेणी (पंडित नेहरू, इंदिराजी व राजीव गांधी) को ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया, इसके लिए देश तत्कालीन सरकारों के प्रति आभारी है, परंतु भारतवासियों का सम्मान करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी को भी ‘भारत रत्न’ मिले. आखिर एक देश-रत्न को ‘भारत रत्न’ से अलंकृत करने में क्या बुराई है?
राजू मिश्र, डोरंडा, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola