तुष्टीकरण की राजनीति बंद हो

Published at :07 Nov 2013 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
तुष्टीकरण की राजनीति बंद हो

कुरबान अली जी के विचार पूर्वग्रह से प्रेरित हैं. आजादी के पहले और बाद भी, सभी राजनीतिक पार्टियों ने हिंदुओं की उपेक्षा की. यहां तक कि गांधी जी ने अल्पसंख्यकों के नाम पर सिर्फ मुसलमानों के तुष्टीकरण की नीति अपनायी. विभाजन के वक्त पाकिस्तान से आये हिंदुओं और सिखों को गांधी जी ने मसजिदों में […]

विज्ञापन

कुरबान अली जी के विचार पूर्वग्रह से प्रेरित हैं. आजादी के पहले और बाद भी, सभी राजनीतिक पार्टियों ने हिंदुओं की उपेक्षा की. यहां तक कि गांधी जी ने अल्पसंख्यकों के नाम पर सिर्फ मुसलमानों के तुष्टीकरण की नीति अपनायी. विभाजन के वक्त पाकिस्तान से आये हिंदुओं और सिखों को गांधी जी ने मसजिदों में पनाह लेने से रोका था.

हिंदुस्तान एक मात्र ऐसा देश है, जहां बहुसंख्यकों की प्रताड़ना पर कोई सवाल नहीं उठा. लेकिन अल्पसंख्यकों के लिए हाय-तौबा मच गयी. जहां तक गोलवलकर जी की किताब की बात है, उसे यूनिवर्सल ट्रुथ मानने की जरूरत नहीं है. आइडियोलॉजी में समय के साथ परिवर्तन होता है. क्या चीन समय के साथ नहीं बदला? नरेंद्र मोदी को सजा नहीं सुनायी गयी है. उनकी छवि एक कुशल प्रशासक की है. भारतीय जनमानस ने तो आज तक महात्मा गांधी को भी राष्ट्र निर्माता के रूप में स्वीकारा नहीं है.
दिलीप मिश्र, गढ़वा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola