बढ़ती महंगाई ने बदला लोगों का सोच

वह भी एक दौर था, जब जेब में सौ के कुछ नोट होते थे और कई दिनों तक का गुजारा चल जाता था. यूं कहें तो जिंदगी शान से कटती थी. अभी कल की ही बात लगती है, जब सब्जियां, पेट्रोल व अन्य रोजमर्रे की जिंदगी से जुड़ी चीजों के दाम आम आदमी की पहुंच […]
वह भी एक दौर था, जब जेब में सौ के कुछ नोट होते थे और कई दिनों तक का गुजारा चल जाता था. यूं कहें तो जिंदगी शान से कटती थी. अभी कल की ही बात लगती है, जब सब्जियां, पेट्रोल व अन्य रोजमर्रे की जिंदगी से जुड़ी चीजों के दाम आम आदमी की पहुंच के अंदर थे, लेकिन विगत कुछ सालों में स्थिति एकदम उलट गयी है.
छोटी-सी चीज के लिए भी लंबी-चौड़ी प्लानिंग करनी पड़ती है. डर लगा रहता है कि व्यर्थ का खर्च पूरे महीने का बजट न बिगाड़ दे. आखिर ऐसी स्थिति अयी कैसे? बेलगाम होती महंगाई ने लोगों का जीना दुश्वार कर रही है.
पहले लोग मुट्ठीभर पैसे से झोले भर कर सामान घर लाते थे, लेकिन अब स्थिति बिल्कुल विपरीत है. आलम यह है कि झोले भर कर पैसे हों, तब जाकर कहीं मुट्ठी भर सामान आ पाता है. इस बढ़ती महंगाई ने आम आदमी को उसके सोच में बदलाव लाने पर मजबूर कर दिया है.
अनूप, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










