तो क्या भ्रष्टाचार में होंगे नंबर वन
Updated at : 07 Nov 2015 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

कबीर दास में कई दशक पहले कहा था, ‘साईं इतना दीजिए, जामे कुटुंब समाय. मैं भी भूखा ना रहूं, साधु न भूखा जाये.’ मगर आज लोग कबीर की इस पंक्ति को भूल गये हैं. लोग धन के पीछे पागल हैं. उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य सिर्फ धन कमाना ही बना लिया है. इसके लिए वे […]
विज्ञापन
कबीर दास में कई दशक पहले कहा था, ‘साईं इतना दीजिए, जामे कुटुंब समाय. मैं भी भूखा ना रहूं, साधु न भूखा जाये.’ मगर आज लोग कबीर की इस पंक्ति को भूल गये हैं.
लोग धन के पीछे पागल हैं. उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य सिर्फ धन कमाना ही बना लिया है. इसके लिए वे कुछ भी करने से नहीं चूकते. यही कारण है कि आज हर ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है. यदि यही हाल रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश इसमे भी नंबर वन हो जायेगा.
जीवन-यापन के लिए कितना धन चाहिए, यह हमारे नेताओं को सोचना चाहिए. गांधी की बात करनेवाले क्या ये नहीं जानते कि बापू ने कभी कोई पद ग्रहण नहीं किया. अपने आप को जनता का सेवक बतानेवाले ये कैसे भूल जाते हैं कि एक आम आदमी का जीवन स्तर कितना निम्न है.
– रिक्की निशांत, मधुपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




