कुछ ऐसी हो आपकी दीपावली

दीपावली काफी रौनकता, भव्यता और अंधेरे को खत्म करने के लिए प्रकाश फैलाने का पर्व है. दीपों और मिठाइयों का यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है, साथ ही कमोबेश दुनिया के हर देश में मनाया जाता हैं. लेकिन आज ऊंचे और कर्णभेदी शोरवाले पटाखों के कारण इसका सांस्कृतिक अर्थ मद्धिम पड़ता नजर आ […]
दीपावली काफी रौनकता, भव्यता और अंधेरे को खत्म करने के लिए प्रकाश फैलाने का पर्व है. दीपों और मिठाइयों का यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है, साथ ही कमोबेश दुनिया के हर देश में मनाया जाता हैं. लेकिन आज ऊंचे और कर्णभेदी शोरवाले पटाखों के कारण इसका सांस्कृतिक अर्थ मद्धिम पड़ता नजर आ रहा है. दीपावली पर हम हर साल हजारों रुपयों के पटाखे जला डालते हैं, यह तो पैसों को आग लगाने के बराबर है.
इन पैसों से जरूरतमंदों को खुशी दी जा सकती है. पटाखों से प्रदूषण और दुर्घटनाएं हो रही हैं. कृत्रिम रंगीन लाइटों की जगह हम एक दीया जलाकर ही पर्याप्त रोशनी युक्त दीपावली मना सकते हैं. दीपावली के दिन एक -दूसरे को मिठाई खिलाकर, पूरे परिवार-समाज के साथ खुशियां मनाकर, मिलकर मोमबत्ती व दिया जलाकर कहीं अधिक आनंद की प्रप्ति होती है.
शुभदीप साधु, बिंदापाथर, जामताड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










