पुतिन के हस्तक्षेप से मची हलचल

Updated at : 05 Nov 2015 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
पुतिन के हस्तक्षेप से मची हलचल

सीरिया के युद्ध में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हस्तक्षेप करने से एशिया, यूरोप और अमेरिका की राजनीति में हलचल मच गयी. वहां खुद सीरिया, रूस और ईरान की त्रिशक्ति आइएस के जिहादियों से लोहा ले रही है. इधर कुछ दिनों से इराक ने भी उसमें अपनी दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है. आइएस […]

विज्ञापन
सीरिया के युद्ध में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हस्तक्षेप करने से एशिया, यूरोप और अमेरिका की राजनीति में हलचल मच गयी. वहां खुद सीरिया, रूस और ईरान की त्रिशक्ति आइएस के जिहादियों से लोहा ले रही है. इधर कुछ दिनों से इराक ने भी उसमें अपनी दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है.
आइएस ने खलीफा परंपरा को दोबारा शुरू करके इराक और सीरिया आदि के बड़े हिस्से को मिला कर एक नये देश की स्थापना की है. उसके आतंक से सीरिया के लोग यूरोप में शरण लेने को मजबूर हैं. वहां के निवासी यूरोप के हंगरी,जर्मनी, चेक गणराज्य, फ्रांस, ब्रिटेन, सर्बिया, ऑस्ट्रिया आदि देशों में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं.
सीरियाई शरणार्थियों की घर वापसी और आंतरिक आतंकवाद को रोकने के लिए रूस ने सीरिया के मामले में दखल देना शुरू किया, जिससे खलबली मची है. रूस से पहले जब इन देशों के पास मौका था, तो उसे गंवा दिया और अब एतराज जता रहे हैं.
-नारायण प्रकाश, दिल्ली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola