कौन रोकेगा इसे, हम या सरकार ?

Published at :30 Oct 2013 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
कौन रोकेगा इसे, हम या सरकार ?

आज झारखंड राज्य में जिस तरह सरकारी खजाना को मंत्री, नेता, अफसर आदि मिल कर लूटने के हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, ठीक उसी तरह आम जनता को सेवा के बहाने गांव के कुछ असामाजिक लोग आम आदमी को लूटते हैं, खास कर पिछड़े इलाकों में इस तरह की समस्या आम चुकी है. […]

विज्ञापन

आज झारखंड राज्य में जिस तरह सरकारी खजाना को मंत्री, नेता, अफसर आदि मिल कर लूटने के हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, ठीक उसी तरह आम जनता को सेवा के बहाने गांव के कुछ असामाजिक लोग आम आदमी को लूटते हैं, खास कर पिछड़े इलाकों में इस तरह की समस्या आम चुकी है. सवाल यह है कि यह सरकार शौक से पनपने देती है या सरकार की मजबूरी है?

पिछले दिनों साहेबगंज-पाकुड़ के समाचार पत्रों में लिट्टीपाड़ा में डायरिया की खबरे छायी रहीं. युनाइटेड मिल्ली फोरम झारखंड शाखा-पाकुड़ की हमारी टीम ने निशुल्क: चिकित्सा शिविर का आयोजन कर एक जत्था निकाला. क्षेत्र में चिकित्सा सेवा महंगा होने की बात सामने आयी. इतना महंगा कि इलाज के बजाय दम घुट कर मर जाना अच्छा समझते हैं यहां के लोग. इसकी जिम्मेदार कौन है, हम या सरकार? डॉ जियाउद्दीन, पाकुड़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola