विषयों से घिरी है पूरी दुनिया

Published at :30 Oct 2013 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
विषयों से घिरी है पूरी दुनिया

पूर्व से ही कई आरोपों से घिरे कथावाचक आसाराम, जिन्हें दुनिया बापू के नाम से संबोधित करती है, आज बेनकाब हो चुके हैं. वे संत बन कर जीवन र्पयत न केवल लोगों को ठगते रहे, बल्कि अपने बाहुबल और धूर्त दिमाग से अनगिनत बालिग-नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण भी करते रहे. टीवी चैनलों पर इनके […]

विज्ञापन

पूर्व से ही कई आरोपों से घिरे कथावाचक आसाराम, जिन्हें दुनिया बापू के नाम से संबोधित करती है, आज बेनकाब हो चुके हैं. वे संत बन कर जीवन र्पयत न केवल लोगों को ठगते रहे, बल्कि अपने बाहुबल और धूर्त दिमाग से अनगिनत बालिग-नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण भी करते रहे. टीवी चैनलों पर इनके साथ ही इनके बेटे नारायण साईं की भी कारस्तानियों की भी परत-दर परत पोल खुल रही है.

इस तरह दोनों ही बाप-बेटे ठग निकले. सिर्फ आसाराम ही नहीं, समय आने पर हम उनके जैसे और भी कई संतों के बेनकाब चेहरे देखेंगे. कहा भी गया है कि पाप का घड़ा तब तक नहीं फूटता, जब तक वह पापों से लबालभ भर नहीं जाता. आज पूरी दुनिया काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार रूपी पांच विषयों से घिरी है. अब हमें इनसे बचने और पार पाने का रास्ता तलाशना होगा.

घनश्याम चंद्र भारतीय, मंझलाडीह, सारवां

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola