बीसीसीआइ को करने होंगे कड़े फैसले
Updated at : 30 Oct 2015 12:26 AM (IST)
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की पराजय होना और अफ्रीका का एकदिवसीय शृंखला 3-2 से जीतना भारत के लिए एक गंभीर प्रश्न है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को गंभीरता से हार के कारणों पर मंथन करना होगा. उसे कुछ बड़े फैसले करने होंगे. सबसे पहले रवि शास्त्री को निदेशक के पद से मुक्त करना होगा, […]
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की पराजय होना और अफ्रीका का एकदिवसीय शृंखला 3-2 से जीतना भारत के लिए एक गंभीर प्रश्न है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को गंभीरता से हार के कारणों पर मंथन करना होगा. उसे कुछ बड़े फैसले करने होंगे.
सबसे पहले रवि शास्त्री को निदेशक के पद से मुक्त करना होगा, क्योंकि जब से शास्त्री को निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गयी है, तभी से वह धौनी के पर कतरने में लगे हैं. दूसरी ओर, विराट कोहली को टेस्ट मैचों का कप्तान बनाना भी एक बड़ी भूल थी, जिसके लिए शास्त्री ही जिममेदार हैं. बोर्ड को गंभीरता से सोचना होगा कि प्रथम पांच बल्लेबाज कौन होंगे. विकेटकीपर-कप्तान धौनी के बाद पांच गेंदबाजों में दो ऑलराउंडर कौन होगा? भारत के िलए सिर्फ बल्लेबाजों के बूते मैदान फतह करने की बात न सोची जाये.
-डॉ भुवन मोहन, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




