लिपि तो हिंदी की भी अपनी नहीं है

Published at :28 Oct 2013 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
लिपि तो हिंदी की भी अपनी नहीं है

प्रभात खबर में विगत 25 अक्तूबर 2013 को सन्नी दयाल शर्मा के लिखे पत्र की ओर आपका ध्यान दिलाना चाहूंगा. इसमें उन्होंने कहा है कि भाषा की परिभाषा यह है कि उसकी अपनी लिपि होती है, जबकि बोली की अपनी लिपि नहीं होती है. उनकी जानकारी की लिए मैं बताना चाहूंगा कि हमारे देश की […]

विज्ञापन

प्रभात खबर में विगत 25 अक्तूबर 2013 को सन्नी दयाल शर्मा के लिखे पत्र की ओर आपका ध्यान दिलाना चाहूंगा. इसमें उन्होंने कहा है कि भाषा की परिभाषा यह है कि उसकी अपनी लिपि होती है, जबकि बोली की अपनी लिपि नहीं होती है.

उनकी जानकारी की लिए मैं बताना चाहूंगा कि हमारे देश की उन्नत मानी जानेवाली भाषा हिंदी और यहां तक कि संस्कृत की भी अपनी लिपि नहीं हैं. ये आज भीदेवनागरी लिपि में ही लिखी जाती हैं. जहां तक शिक्षक नियुक्ति का सवाल है, तो यह सरकार की इच्छा पर है कि कब और कैसे करें.

वैसे भी इस खिचड़ी सरकार से अधिक उम्मीद करना बेकार है. झारखंड को एक पूर्ण बहुमत वाली सरकार की नितांत आवश्यकता है. ये सभी राज्यवासियों को समझने में जितनी देर लगेगी, उतना ही इस राज्य, उसके संसाधनों और जनता का बुरा होगा.

महादेव महतो, मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola