स्थानीय नीति की आवश्यकता

Published at :28 Oct 2013 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
स्थानीय नीति की आवश्यकता

झारखंड राज्य की मौजूदा समस्याओं में झारखंडी स्थानीय नीति एक ज्वलंत मुद्दा बन चुकी है. राज्य के नवयुवकों के रोजगार के संदर्भ में शीघ्र स्थानीय नीति का बनना अतिआवश्यक है. परंतु राज्य की राजनीतिक अस्थिरता के आलोक में ऐसे किसी फैसले की कल्पना करना मूर्खता है. झारखंड के साथ ही गठित उत्तराखंड तथा छत्तीसगढ़ जैसे […]

विज्ञापन

झारखंड राज्य की मौजूदा समस्याओं में झारखंडी स्थानीय नीति एक ज्वलंत मुद्दा बन चुकी है. राज्य के नवयुवकों के रोजगार के संदर्भ में शीघ्र स्थानीय नीति का बनना अतिआवश्यक है. परंतु राज्य की राजनीतिक अस्थिरता के आलोक में ऐसे किसी फैसले की कल्पना करना मूर्खता है.

झारखंड के साथ ही गठित उत्तराखंड तथा छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की स्थानीय नीति का अवलोकन सरकार द्वारा करना चाहिए. लेकिन सरकार अभी तक स्थानीयता की परिभाषा तय करने में ही असफल रही है.

ऐसे में सरकारी नियुक्तियों में 27% आदिवासी एवं झारखंडी बेरोजगारों को स्थानीयता का समुचित लाभ मिल पाना अफसोसनाक है. राज्य के नेता और मंत्री अनर्गल आश्वासन और बयानबाजी कर राजनीतिक रोटी सेंकने में लगे हैं. क्या झारखंड विभाजन से हमें इसी विकास की अपेक्षा थी!

महेंद्र नाथ महतो, नावागढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola