व्यक्तिगत आलोचना से बचें मोदीजी
Updated at : 29 Oct 2015 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री यदि चुनाव में व्यक्तिगत आलोचना से बच कर सिर्फ अपने प्रोग्रामों और किये गये कार्यों पर रोशनी डालते तो पूरे देश में शायद कुछ अलग और सबके लिए नयी बात होती और एक नया संदेश भी जाता़ इससे उनकी छवि कुछ अन्य पार्टियों और नेताओं से अलग, नयी और ऊंची […]
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री यदि चुनाव में व्यक्तिगत आलोचना से बच कर सिर्फ अपने प्रोग्रामों और किये गये कार्यों पर रोशनी डालते तो पूरे देश में शायद कुछ अलग और सबके लिए नयी बात होती और एक नया संदेश भी जाता़ इससे उनकी छवि कुछ अन्य पार्टियों और नेताओं से अलग, नयी और ऊंची जरूर होती़
इससे उन्हें निश्चय ही कुछ लाभ मिल सकता था मगर दुर्भाग्य से ऐसा हुआ नहीं. देश की जनता पहले ही यह सब मीडिया के जरिये से जानती है, जिसे बार बार इस तरह कहने की जरूरत ही नहीं है. किसी सरकार पर सामूहिक रूप से आलोचना सही और तर्कसंगत होती है
व्यक्तिगत कभी नहीं. हर पार्टी और नेता की अपनी एक अलग सोच और समझ जरूर होती है जिसे तर्क के आधार पर आंकना भी बहुत जरूरी होता है. सकारात्मक सोच और समझ सदा लाभकारी ही होती है लेकिन दुर्भाग्य से यह नेताओं और पार्टियों में देखने को बहुत ही कम दिखायी देती है.
-वेद मामूरपुर, दिल्ली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




